{"_id":"5d2a31f58ebc3e6cf7221d27","slug":"education-department-charkhidadri-news-rtk504591943","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग को शपथपत्र नहीं सौंपा तो दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग को शपथपत्र नहीं सौंपा तो दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
जिले में बिना मान्यता के प्राइवेट स्कूल चला रहे प्रबंधकों ने अगर सोमवार दोपहर तक अपनी ओर से शपथपत्र शिक्षा विभाग को नहीं सौंपा तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज होगी। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों के निरीक्षण के लिए बीईओ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया है जो अपने -अपने ब्लॉक में जाकर इन स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। टीम में दो प्राचार्य और एक प्राध्यापक शामिल होगा।
करीब दो माह पहले शिक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न गांवों व शहर में बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया था नोटिस में कहा गया था कि स्कूल प्रबंधकों के पास जिस कक्षा तक की मान्यता है उसी कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया जाए। नोटिस के दौरान कुछ स्कूलों को तो पूर्णतया बंद करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बाद कुछ स्कूल प्रबंधकों ने तो शिक्षा विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए इस पर अमल कर लिया था लेकिन अब भी कुछ स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। इनमें कई स्कूल तो ऐसे हैं जो कक्षा पांचवीं या आठवीं तक मान्यता प्राप्त हैं जबकि वे कक्षाएं 10 और 12 वीं तक लगा रहे हैं। कुछ स्कूलों के पास स्कूल का अपना भवन ही नहीं है। ये स्कूल संचालक इन बच्चों के नाम दूसरे स्कूलों के रिकार्ड में दर्ज करवा देते हैं और पढ़ाने की फीस बच्चों से ले लेते हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को भेजे गए नोटिस में कहा था कि ऐसे बच्चों की एसएलसी काटकर सरकारी या मान्यता प्राप्त दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाए।
अब विभाग ने दिखाई सख्ती
अब शिक्षा विभाग ने इन स्कूल संचालकों को सोमवार तक का समय दिया है। सोमवार दोपहर तक अगर स्कूल संचालक शिक्षा विभाग को स्कूल बंद करने या बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने संबंधी अपनी ओर से शपथ पत्र नहीं देता है तो उस स्कूल प्रबंधक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
बीईओ के नेतृत्व में बनाई टीमें
शिक्षा विभाग ने अब बीईओ के नेतृत्व में टीमें भी बना दी हैं। सोमवार से उक्त टीमें इन बिना मान्यता वाले स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेंगी। बौंदकलां ब्लॉक में विभाग के अनुसार 12 ऐसे स्कूल हैं जो मान्यता संबंधी नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। इसी प्रकार दादरी ब्लॉक में भी इतनी ही संख्या में ऐसे स्कूल हैं। निरीक्षण टीम में दो प्राचार्य व एक प्राध्यापक शामिल होगा। शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद जिले के दो स्कूल प्रबंधकों ने तो विभाग को एफिडेविट सौंप भी दिया है।
ऐसे स्कूलों को सोमवार दोपहर तक का समय दिया जाता है। स्कूल प्रबंधक अपना स्कूल बंद करने या बच्चों को शिफ्ट करने संबंधी एफिडेविट शिक्षा विभाग को नहीं सौंपता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। सोमवार से इन स्कूलों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
बीईओ कुलदीप सिंह