{"_id":"65d12a176f02a2dd4d0b3ce4","slug":"education-boards-9th-and-11th-exams-begin-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105579-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शिक्षा बोर्ड की नौंवी और ग्यारहवीं की परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शिक्षा बोर्ड की नौंवी और ग्यारहवीं की परीक्षा शुरू
Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। शनिवार को कक्षा 9 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। बहादुरगढ़ खंड में 9वीं कक्षा के 103 मान्यता प्राप्त और 62 सरकारी स्कूलों के विधार्थी परीक्षा दे रहें हैं। 11वीं कक्षा के 60 मान्यता प्राप्त और 42 सरकारी स्कूलों के विद्याार्थी परीक्षा दे रहें हैं।
बहादुरगढ़ खंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयोंं के 9वीं और 11वीं परीक्षाओं के प्रश्न पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक संजय कुमार और करण सिंह की देखरेख में वितरित किए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण ने बताया कि खंड के सभी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं स्कूल मुखिया की देखरेख में समय पर संपन्न हो रही हैं स्कूल मुखिया द्वारा नकल रहित परीक्षाएं करवाई जाएं। प्रश्नपत्रों की चैकिंग स्कूल में ही अध्यापकों द्वारा की जाएगी। बाद में परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुक्सर की प्राचार्या संगीता वर्मा ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुचारू रूप से करवाई जा रही हैं।