फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ED investigation on Hooda politically motivated: Vats

हुड्डा पर ईडी की जांच राजनीति से प्रेरित: वत्स

Fri, 19 Jan 2024 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
ED investigation on Hooda politically motivated: Vats
बादली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से धनशोधन का मामला दर्ज किया जाना राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन

बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने ग्रामीण दौरे के दौरान कहा कि हुड्डा ने कुछ गलत नहीं किया है। वत्स ने 28 जनवरी को माछरोली में होने वाली हुड्डा की जन आक्रोश रैली का न्यौता देते हुए कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार ईडी जैसी जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल और राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। गुरुग्राम के मानेसर में जमीन खरीदने में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते हुए वत्स ने कहा कि कोई भी मामला तथ्यों पर आधारित नहीं है और केवल बदले की राजनीति के तहत बदनाम करने की कोशिश है। लेकिन कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ऐसे मामलों से डरने वाले नहीं है। इससे पहले वत्स ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 28 जनवरी को हलके की जनता साबित कर देगी कि वह हुड्डा को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। रैली अब तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ेगी। इस अवसर पर चेतानंद बाढ़सा, सतीश शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed