{"_id":"68e53b614976cf5f3a03b1d3","slug":"e-rickshaw-drivers-cause-traffic-jams-in-the-city-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-127013-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में ई-रिक्शा चालकों की वजह से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में ई-रिक्शा चालकों की वजह से लग रहा जाम
Tue, 07 Oct 2025 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
07jjrp16- झज्जर। शहर के राव तुलाराम चौक पर सड़क पर खड़े ई-रिक्शा चालक। संवाद
झज्जर। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमर्जी के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। ई-रिक्शा चालक शहर में कहीं पर भी सड़कों पर ई-रिक्शा को खड़ा कर देते हैं, जिस कारण सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ई-रिक्शा चालक शहर में लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाने का काम करते हैं, लेकिन इस दौरान ई-रिक्शा चालक सवारियों के इंतजार में अपनी रिक्शा को सड़क पर कहीं भी खड़ी कर देते हैं। इसके चलते सड़कों पर जाम की स्थिति भी बना जाती है।
शहर में आंबेड़कर चौक, बेरी गेट, भट्टी गेट, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक, छिक्कारा चौक, महर्षि दयानंद स्टेडियम, भगत सिंह चौक, धौड चौक, बैक रोड, पुराना बस अड्डा व अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा चालक अपने रिक्शा को सड़कों पर खड़ा करते हुए सवारियों का इंतजार करते हैं, जिसके चलते अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं।
विज्ञापन
दीपावली नजदीक, लोगों को हो सकती है परेशानी
दीपावली के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। शहर के बाजार में प्रतिदिन लोग खरीददारी करने के लिए आ रहे हैं। अगर प्रशासन की तरफ से ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती नहीं की गई तो सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। इस कारण पैदल सफर करने वाले लोगों को भी परेशानी होगी।
शहर में ई-रिक्शा चालकोंं की वजह कई बार सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। त्योहार के दिन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए आते हैं। इस कारण सामान खरीदने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
- साहिल, शहरवासी
ई-रिक्शा चालक शहर में कहीं पर भी अपनी रिक्शा को खड़ा कर लेते हैं। जिला प्रशासन को ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करनी चाहिए ताकि ई-रिक्शा चालक सही स्थान पर अपनी रिक्शा को खड़ा कर सकें और आमजन को भी परेशानी न हो।
- दुष्यंत, शहरवासी