फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   E-rickshaw collides with roadways bus coming from front in car collision, woman dies

कार की टक्कर से ई-रिक्शा रोडवेज बस से टकराई, महिला की मौत

Tue, 23 Feb 2021 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw collides with roadways bus coming from front in car collision, woman dies
बहादुरगढ़। रोहतक के खरावड़ गांव से ई-रिक्शा में सवार होकर एक परिवार के सदस्य नजफगढ़ अपने घर की तरफ जा रहे थे। जब वे बहादुरगढ़ के जाखौदा गांव के नजदीक पहुंचे तो रोहतक की तरफ से तेज गति से आ रहे एक कार चालक ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सामने से आ रही एक रोडवेज बस से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें रोहतक के पीजीआई रेफर किया गया है। थाना आसौदा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदीप निवासी खरावड़ रोहतक ने बताया है कि वह परिवार समेत नजफगढ़ के रोशन विहार पार्ट-2 में रहता है। रविवार दोपहर को वह अपनी पत्नी सोनिया और पुत्र अमित (13), पुत्री पायल (11), भांजी किरण पुत्री सतपाल निवासी सिसाना हाल निवासी नजफगढ़ दिल्ली व भतीजा गौरव (4), सौरभ (3) व उसकी बहन मंजू के साथ खरावड़ से अपने घर नजफगढ़ दिल्ली जा रहा था। जब वे जाखौदा गांव के नजदीक एलटी कंपनी के नजदीक पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे सामने से आ रही रोडवेज बस में ई-रिक्शा टकरा गया और सड़क पर पलट गया। हादसे में उसकी पत्नी सोनिया की रिक्शा के नीचे दबने व अधिक चोटें आने के कारण मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। इनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन अन्य घायल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आसौदा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति प्रदीप के बयान पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed