फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   E rickshaw and auto drivers take over railway road

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड पर ई रिक्शा, ऑटो चालकों का कब्जा

Sun, 18 Feb 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw and auto drivers take over railway road
बहादुरगढ़। रेलवे रोड़ का मोड़ 60 फुट से अधिक चौड़ा है, लेकिन यहां पर दिन भरई-रिक्शा और ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। इससे यह मोड़ केवल 20 फुट ही बचता है और आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-रोहतक रोड पर शहर के रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी मोड़ व झज्जर मोड़ के आसपास ऑटो व ई-रिक्शा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। यह न केवल एक लाइन में बल्कि सड़क पर बीचोंबीच तीन लाइनें बना देते हैं। इससे दूसरा वाहन निकलने में काफी दिक्कत होती है। ऑटो व ई-रिक्शा चालक सवारियां बैठाने के चक्कर में एक-दूसरे के आगे अड़ाकर सड़क को भी तंग कर देते हैं। जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति तो बनती है और व्यवस्था भी डगमगाती है। रेलवे रोड शहर का प्रमुख बाजार है। अतिक्रमण हटाओ अभियान भी नगर परिषद व यातायात पुलिस की ओर से मिलकर चलाया भी जाता रहता है।
विज्ञापन


इस मार्ग से निकलने वाले चालक सतीश शर्मा, राकेश गुप्ता, कृष्ण सिंघल, विकास व सोनू ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर भी सख्ती करनी चाहिए, क्योंकि बाजारों में नुक्कड़ों व चौराहों पर वाहन खड़ा करके वे दूसरों के लिए परेशानी का कारण तो बनते ही हैं साथ में सड़क पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। दिल्ली रोड पर रेलवे रोड व नाहरा-नाहरी मोड के मुहाने पर ज्यादा दिक्कतें लोगों को होती हैं। राहगीरों का कहना है कि सड़कों के मोड़ पर स्पेशल पुलिस की तैनाती करके मोड़ से वाहनों को हटवाने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






रेलवे रोड और नाहरा-नाहरी मोड़ पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के चालान किए जाएंगे। उन्हें कई बार इस बारे में हिदायत दी गई है। यदि वे नहीं मानते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

-नरेश संधू, एसएचओ, टै्रफिक बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed