फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Duty Magistrate appointed for smooth conduct of NEET-UG examination

Jhajjar-Bahadurgarh News: नीट-यूजी परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Duty Magistrate appointed for smooth conduct of NEET-UG examination
झज्जर। जिले में रविवार को आयोजित होने जा रही नीट-यूजी (एनटीए) परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली हैं। जिलाधीश प्रदीप दहिया ने नीट-यूजी परीक्षा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16(1) व 17(1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेरी खुम्मार झज्जर के परीक्षा केंद्र पर उमेद सिंह, बीडीपीओ ड्यूटी रहेंगे, पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल (बीकानेर चौक) परीक्षा केंद्र पर अरविंद नायब तहसीलदार बादली ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल, बीकानेर चौक परीक्षा केंद्र पर आदिश मित्तल एसडीओ (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक झज्जर परीक्षा केंद्र पर ऋषिपाल, एसडीओ ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय, झज्जर बहादुरगढ़ रोड परीक्षा केंद्र पर युधवीर एसडीओ, (पंचायत विभाग) ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय किलोई परीक्षा केंद्र पर संजीव कुमार, एसडीओ (पशुपालन एवं डेयरी विभाग) ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसके अतिरिक्त एसडीएम झज्जर को समस्त परीक्षा केंद्रों का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed