फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Durga Shakti team taught self-defense techniques to girl students

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं को दुर्गा शक्ति टीम ने बताये आत्मरक्षा के गुर

Tue, 16 Sep 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 16 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Durga Shakti team taught self-defense techniques to girl students
-फोटो 60 : छात्राओं को जागरूक करते हुए दुर्गा शक्ति पुलिस टीम। स्रोत पुलिस विभाग
बहादुरगढ़। पुलिस की दुर्गा शक्ति की टीम ने विशेष अभियान के तहत अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को विशेष रूप से प्रशिक्षित मुख्य सिपाही टीना और उसकी टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसौदा की छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने और असामाजिक तत्वों का डटकर सामना करने के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

उन्हें हरियाणा पुलिस की ओर से महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए डायल 112 एप, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपने आप को कमजोर न समझें।
विज्ञापन

उन्होंने साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और अगर किसी को कोई नशीला पदार्थ खरीद फरोख्त करने की सूचना मिलती है तो तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या 1933 पर उसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed