फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dujana College team got third place in Kho-Kho

Jhajjar-Bahadurgarh News: खो-खो में दुजाना महाविद्यालय की टीम ने पाया तीसरे स्थान

Tue, 25 Feb 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dujana College team got third place in Kho-Kho
24jjrp03- राजकीय कॉलेज दुजाना के विद्यार्थी स्टाफ के साथ। स्रोत- कॉलेज प्रशासन - फोटो : mathura
बेरी। सैनी महाविद्यालय रोहतक में आयोजित इंटर महाविद्यालय खो-खो पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में दुजाना महाविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में खो-खो प्रतियोगिता में दुजाना महाविद्यालय के खिलाड़ी अंकुर दहिया, मनीष, रोहित, रोहित कुमार, अंतिम, अमन, चिराग, राहुल व, जतिन आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया व तीसरा स्थान प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह पर द्रोणाचार्य अवाॅर्डी नरेंद्र सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। खिलाड़ियों के महाविद्यालय पहुंचने पर कार्यवाहक प्राचार्य नसीब सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉॅ. अजय कुमार, डॉॅ. नरेन्द्र दहिया, जितेंद्र सिंह, डॉॅ. सीमा, डॉॅ. सुनीता, डॉॅ. मोनिका, डॉॅ. अजुबाला, डॉॅ. दीपा, निधि व सभी स्टाफ सदस्यों की ओर से खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया व बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के खिलाड़ी अंकुर दहिया, अंतिम का एमडीयू रोहतक की टीम में चयन हुआ व भविष्य में आयोजित होने वाली इंटर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ी एमडीयू रोहतक की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed