फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to unemployment, youth are migrating to other states or abroad risking their lives: Deependra Hooda

बेरोजगारी के चलते युवा दूसरे प्रदेशों या जान जोखिम में डालकर कर रहे विदेश पलायन : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 08 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Due to unemployment, youth are migrating to other states or abroad risking their lives: Deependra Hooda
झज्जर। बेरोजगारी के चलते युवा दूसरे प्रदेशों में या जान जोखिम में डालकर कर रहे विदेश पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत झज्जर मार्केट का दौरा करते हुए लोगों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने अमर शहीद लेफ्टिनेंट रवींद्र छिकारा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता चरमराई कानून-व्यवस्था की स्थिति से बहुत चिंतित है। घर-घर कांग्रेस अभियान के दौरान सांसद दीपेंद्र ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है कि हरियाणा विकास में आगे आए और मौजूदा हालात में सुधार हो। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के 10 साल में पूरा हरियाणा विकास में आगे बढ़ा। लेकिन बीते 10 साल में न कोई नई परियोजना आई न विकास का कोई काम हुआ। हुड्डा ने कहा कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, श्रमिकों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। हुड्डा ने अपने कार्यकाल में कराए विकास कार्यों को बताते हुए सवाल उठाया कि भाजपा सरकार और भाजपा के सांसद बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के लिए क्या किया। प्रदेश में कमजोर सरकार के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्टरी जैसी बड़ी परियोजनाएं हरियाणा से दूसरे प्रदेशों में चली गई। बाढ़सा एम्स-2 परिसर के मंजूरशुदा 10 स्वास्थ्य संस्थान रद्द कर दिए गए। प्रदेश बीजेपी-जेजेपी के कुशासन, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध से परेशान है। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेसी नेता वीरेंद्र दरोगा, रामअवतार गहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed