{"_id":"6674bfe9b141e529f6054706","slug":"due-to-the-strong-storm-at-night-there-was-no-electricity-for-two-hours-clouds-remained-throughout-the-day-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111255-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रात को तेज आंधी से दो घंटे गुल रही बिजली, दिन भर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रात को तेज आंधी से दो घंटे गुल रही बिजली, दिन भर छाए रहे बादल
Fri, 21 Jun 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात को हुए मौसम बदलाव का असर वीरवार को भी देखने को मिला। बुधवार रात 10 बजे चली तेज आंधी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज आंधी के कारण रात लगभग दो घंटे तक शहर की बिजली गुल हो गई। रात लगभग 12 बजे बिजली सुचारु हो सकी।
वीरवार को भी पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इलाके से हीट वेव व लू का खात्मा हो गया है। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 26-27 जून के दौरान एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। क्योंकि इस दौरान इलाके में दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं चलने से बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी, इसकी वजह से उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। इसके बाद 28 जून को हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मानसून आगमन से इलाके में झमाझम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके में तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिली है। वीरवार रात और शुक्रवार फिर से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में इलाके में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। 26-27 जून के दौरान इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और 28 जून से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की बौछारों की संभावना बन रही है।