{"_id":"a1e8d5a2c23c4c018e8bec660602c0a9","slug":"due-to-short-circut-transformer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट-सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट-सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के बस स्टैंड के नजदीक देवी मंदिर वाली गली में शुक्रवार को तड़के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। हालांकि ट्रांसफार्मर में आग की घटना होने पर कोई जनहानि नहीं हुई पर 200 केवी का रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से कस्बे में कई घटें बिजली भी गुल रही।
जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस जगह पर आग की घटना हुई है वहां पर लगभग रिहायशी एरिया है और अगर समय रहते दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफार्मर के साथ दुकानदार सोमबीर ने बताया कि सुबह जब करीब 6 बजे लाइट आई तो एकाएक से चिंगारी छूटने लगी और तो देखते ही देखते एकाएक आग बढ़ गई और आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया गया बाद में दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया गया।
क्या कहना है एसडीओ
बिजली निगम के एसडीओ सचिन दहिया से बात की गई तो उनका कहना था कि देवी मंदिर वाली गली के पास जो आगजनी की घटना हुई वह तारों पर बंदर कूद गए थे और जिससे तारों में शॉर्ट-सर्किट हो गया। जिससे एकाएक आग ने विकराल रूप ले लिया था और मोबाइल ट्रांसफार्मर सेवा से कस्बे देर शाम तक लाइट को चालू करवा दिया गया।