फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to non-availability of gas, the price of burger increased by Rs 10 and that of chole kulcha by Rs 20.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गैस न मिलने से बर्गर के 10 तो छोले कुलचे के 20 रुपये बढ़े दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of gas, the price of burger increased by Rs 10 and that of chole kulcha by Rs 20.
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर खड़ी छोले-भटूरे की रेहड़ी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रसोई गैस की कमी के चलते स्ट्रीट फूड के दाम बढ़ गए हैं। बर्गर के दाम 10 रुपये तो वहीं छोले कुलचे 20 रुपये महंगे हो गए हैं। डोसा सहित अन्य स्ट्रीट फूड के दाम भी बढ़े हैं।

रेलवे स्टेशन के नजदीक बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। बाजार में 300 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गैस मिल रही है जिससे खाने के सामान महंगे करने पड़ रहे हैं। नतीजन बिक्री घट गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बर्गर के दाम 10 रुपये बढ़ा दिए हैं। पहले बर्गर 25 रुपये में बेचते थे अब उसके दाम 35 रुपये कर दिए हैं। वहीं स्टेशन के बाहर छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाने वाले दुर्गा प्रसाद बताते हैं प्राइवेट तौर पर सिलिंडर खरीदने पर जो तीन हजार रुपये तक में मिल रहे है। ऐसे में लागत बढ़ने के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे रोड, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले संचालकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिलिंडर की सप्लाई बाधित है। गैस एजेंसियों पर चक्कर लगाने के बावजूद समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपना काम बंद करना पड़ सकता है।




ग्राहकों पर भी पड़ रहा असर

ग्राहकों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। पहले जहां 25 रुपये में मिलने वाला बर्गर अब 35 रुपये में मिल रहा है, वहीं 40 रुपये की प्लेट छोले कुलचे अब 60 रुपये तक पहुंच गई है। डोसा और अन्य स्नैक्स के दामों में भी 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉमर्शियल सिलिंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि कारोबार सामान्य रूप से चल सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed