फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to illegal parking, the 70 feet wide railway crossing becomes 20 feet wide

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध पार्किंग से 70 फीट चौड़ा रेलवे मोड़ रह जाता है 20 फीट

Thu, 28 Nov 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Due to illegal parking, the 70 feet wide railway crossing becomes 20 feet wide
-फोटो 51 : रेलवे रोड के मुंहाने पर बेतरतीब ढंग से खड़े ई-रिक्शा और ऑटो। संवाद
बहादुरगढ़। यूं तो रेलवे रोड का मोड़ 70 फीट चौड़ा है, लेकिन यहां पर दिन भरई-रिक्शा और ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। यहां अवैध पार्किंग से यह मोड़ केवल 20 फीट ही बचता है और आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



इस मोड़ पर पुलिस भी तैनात नहीं रहती। ऐसे में ऑटो और ई-रिक्शा चालक धड़ल्ले से तीन-तीन लाइन बनाकर खड़े रहते हैं। यहां से चार पहिया वाहन घुमाना तो बेहद मुश्किल हो जाता है। दिल्ली-रोहतक रोड पर शहर के रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी मोड़ व झज्जर मोड़ के आसपास ऑटो व ई-रिक्शा सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। यह न केवल एक लाइन में बल्कि सड़क पर बीचो-बीच तीन लाइन बना देते हैं। इससे दूसरा वाहन निकलने में काफी दिक्कत होती है। ऑटो व ई-रिक्शा चालक सवारियां बैठाने के चक्कर में एक-दूसरे के आगे अड़ाकर सड़क को भी तंग कर देते हैं। जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति तो बनती ही है और व्यवस्था भी डगमगाती है। रेलवे रोड शहर का प्रमुख बाजार है। अतिक्रमण हटाओ अभियान भी नगर परिषद व यातायात पुलिस की ओर से मिलकर चलाया जाता रहता है।
विज्ञापन



इस मार्ग से निकलने वाले चालक सतीश शर्मा, राकेश गुप्ता, कृष्ण सिंघल, विकास व सोनू ने कहा कि पुलिस प्रशासन को मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर भी सख्ती करनी चाहिए, क्योंकि बाजारों में नुक्कड़ व चौराहों पर वाहन खड़ा करके वे दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। दिल्ली रोड पर रेलवे रोड व नाहरा-नाहरी मोड़ के मुहाने पर ज्यादा दिक्कतें लोगों को होती हैं। राहगीरों का कहना है कि सड़कों के मोड़ पर स्पेशल पुलिस की तैनाती करके मोड़ से वाहनों को हटवाने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे रोड और नाहरा-नाहरी मोड़ पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के चालान किए जाएंगे। उन्हें कई बार इस बारे में हिदायत दी गई है। यदि वे नहीं मानते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

-विकास कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed