फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DTP sealed DTC college

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीपी ने सील किया डीटीसी कालेज

Wed, 11 Sep 2024 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
DTP sealed DTC college
बहादुरगढ़। नया गांव के पास स्थित सोसाइटी फोर डेवलेपमेंट आफ ह्यूमन रिसोर्स की ओर से संचालित दिल्ली टेक्निकल कैंपस (डीटीसी) इंजीनियरिंग और प्रबंधन कालेज को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) और प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। टीम का आरोप है कि कालेज बिना सीएलयू (चेंज आफ लैंड यूज) और आक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) के बिना चल रहा था।
विज्ञापन

यहां की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए करीब सवा साल पहले डीटीपी और सीएम फ्लाइंग स्कवाड की टीम ने यहां चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाकर सोसाइटी व कालेज प्रबंधन को नोटिस भी दिया था। इन्हीं शिकायत पर जांच करते हुए नगर एवं योजना विभाग के निदेशक ने डीटीसी कालेज को सील करने के आदेश पिछले दिनों किए थे। निदेशक ने अपने आदेशों में कालेज के पूरे निर्माण को अवैध करार दिया है। इसी के चलते डीसी के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कालेज को सील कर दिया है। इससे पहले महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों डीटीसी कालेज को नो एडमिशन की श्रेणी में डाल दिया था और कालेज के मौजूदा विद्यार्थियों को किसी दूसरे कालेज में जल्द से जल्द शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। इन आदेशों की अनुपालना में मदवि ने यहां पढ़ रहे सभी बच्चों को आसपास के कालेज में शिफ्ट करवा दिया था।
विज्ञापन

नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग को करीब दो साल से शिकायत मिल रही थी कि डीटीसी कालेज बिना सीएलयू और ओसी के चल रहा है। इन शिकायतों की विभाग के निदेशक ने जांच करवाई थी। जांच में यह सामने आया था कि सोसाइटी फोर डेवलेपमेंट आफ ह्यूमन रिसोर्स ने नया गांव के पास स्थित 36079.80 वर्ग मीटर जमीन पर कालेज बनाने के लिए सीएलयू ली थी। इस सीएलयू की वैधता पांच जुलाई 2011 को खत्म हो गई थी। सोसाइटी में प्रधान नरेंद्र छिकारा और प्रवेश कुमार ने ओसी के लिए आवेदन किया था लेकिन दो अलग-अलग आवेदन होने की वजह से इस कालेज के भवन को ओसी नहीं दिया गया था। बाद में दोबारा से शिकायत हुई तो विभाग के निदेशक ने पाया कि जब डीटीसी कालेज की जमीन की सीएलयू वैधता ही समाप्त हो गई है तो ऐसे में यहां बना भवन और अन्य निर्माण पूरी तरह अवैध हैं। ऐसे में विभाग के निदेशक ने झज्जर जिला उपायुक्त और झज्जर के डीटीपी को इस कालेज के पूरे निर्माण क्षेत्र को सील करने के आदेश दे दिए। डीटीपी ने इस संदर्भ में डीसी को पत्र लिखकर कहा था कि यहां पर सीलिंग की कार्रवाई के दौरान झगड़ा हो सकता है। ऐसे में डीसी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीपीओ उमेद सिंह को लगा दिया और करीब 50 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी सीलिंग कार्रवाई के दौरान लगा दी। डीसी के निर्देश अनुसार बुधवार दोपहर बाद डीटीपी व प्रशासन की टीम ने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर डीटीसी कालेज के भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी कालेज के भवन को सील किया गया है। विभाग के निदेशक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
--मनीष दहिया, डीटीपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed