फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DSC deprived community asked for ticket for assembly elections

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएससी वंचित समाज ने विधानसभा चुनाव के लिए मांगा टिकट

Mon, 02 Sep 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
DSC deprived community asked for ticket for assembly elections
झज्जर। सिलानी गेट स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में डीएससी समाज वंचित वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक प्यारे लाल खटीक ने की, जबकि वंचित वर्ग में आने वाली सभी जाति के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। समाज के लोगों ने विधानसभा चुनाव में झज्जर विधानसभा के साथ-साथ सभी अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों पर ज्यादा से ज्यादा वंचित वर्ग को टिकट देने की मांग की।
विज्ञापन

प्यारे लाल ने बताया कि समाज का प्रतिनिधी मण्डल मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष से भी मिला है और डीएससी समाज के प्रतिनिधि को टिकट देने की मांग की है। इससे पहले बैठक में समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संजीत खटक जिला प्रधान, अभिषेक वाल्मीकि, कप्तान जोगेंद्र सिलाना, डाॅ. विजय और देवी दर्शन को उपप्रधान, हेमंत वाल्मीकि, मा. कृष्ण काे महासचिव, गौरव टांक और विकास को सचिव, मनीष चिमनी का प्रेस प्रवक्ता बनाया। वहीं राकेश वाल्मीकि, महावीर कटारिया, श्वेता बिसान, जितेंद्र वाल्मीकि को प्रेस प्रवक्ता, धर्म सिंह रणखंडा झज्जर, कृष्ण खटक बेरी, संदीप बिडलान बहादुरगढ़, मोहित सुबाना बादली से विधानसभा अध्यक्ष, लीगल एडवाईजर आकांश मातनहेल, संयोजक विकास उज्जैनवाल, मोहन वाल्मीकि का सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed