फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dryness in the eyes due to the heat of the heater in winter

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी में हीटर की गर्मी से आंखों में आ रहा सूखापन

Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dryness in the eyes due to the heat of the heater in winter
-फोटो 53 : यह हीटर है खतरनाक। संवाद - फोटो : रसूलपुर में 35 वर्ष से बंद मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति।
बहादुरगढ़। कड़ाके की ठंड में लोग परेशान हैं। जुकाम, खांसी और बुखार के साथ ही अस्थमा की समस्या भी लोगों को मुश्किल में डाल रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन अलग-अलग चिकित्सकों के पास 100 से 150 की ओपीडी हो रही है। कुल 400 से 500 मरीज दिन भर में आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीज इन्हीं बीमारियों के हैं। साथ ही ठंड के बचाव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हीटर और ब्लोअर से ऑक्सीजन की कमी और आंखों में सूखापान आ रहा है।
नागरिक अस्पाल के ईएनटी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि इन दिनों जुकाम, खांसी के साथ-साथ गले में इंफेक्शन भी हो रहा है। बुखार ठीक होने के बाद खांसी लंबे वक्त तक आ रही है। लंबी खांसी की वजह से मरीजों के गले में घाव हो रहा है। इससे खाना खाने, पानी पीने और सांस लेने में भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मालविका ने बताया कि अस्पताल में आंखों की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। यह समस्या रात में ब्लोअर और हीटर चलाने से भी हो रही है। कुछ लोग रात में हीटर और ब्लोअर चलाकर सो जाते हैं। इससे कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सांस फूलने की समस्या और गला सूखने लग जाता है। इसके अलावा आंखों में सूखापन और खुजली की समस्या भी बन रही है। हालांकि इलाज से यह समस्या ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed