फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drug smuggler caught with heroin worth Rs 1.5 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू

Thu, 05 Sep 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught with heroin worth Rs 1.5 lakh
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र में बालचंद चौक पर एक युवक के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को काबू कर लिया। बाजार में इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। उप पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एवीटी स्टॉफ टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ सुनारिया कलां की ओर जा रहा है। टीम ने तत्काल बताए स्थान पर पहुंचकर युवक को रोका। तलाशी में पाॅलीथिन के पाउच में 50 ग्राम हेरोइन मिली। बाजार भाव के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत है। आरोपी की पहचान झज्जर के गौछी गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed