फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drug addiction is fatal for life, stay away from drugs: DSP

नशा जीवन के लिए घातक, नशे से रहें दूर : डीएसपी

Sat, 10 Jun 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is fatal for life, stay away from drugs: DSP
साल्हावास। झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को गांव तुंबाहेड़ी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसपी मुख्यालय झज्जर अनिल कुमार की मुख्य मौजूदगी में थाना प्रबंधक माछरौली निरीक्षक प्रकाश चंद ने गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान युवाओं को जागरूक कर नशे को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नशा सेवन करने के आदि हो चुके नौजवानों को नशा छुड़ाने के लिए उन्हें जागरूक करने व उनके परिवार वालों के सहयोग की भी अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्थानीय पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों ने नशा बेचने का अवैध धंधा करने वाले कुछ आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसे हम सबको मिलकर जड़ से उखाडकर फेंकना होगा। इस मुहिम में हर व्यक्ति अपना योगदान दें और अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा समाज के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद गांव के मौजिज व्यक्तियों को किसी भी तरह के नशे का इस्तेमाल न करने तथा अपने आसपास के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। इस दौरान लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में जागरूक करते हुए हर पल साइबर अपराध के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed