{"_id":"6924cbfd67d854702406de4d","slug":"drug-addiction-is-becoming-a-challenge-for-the-young-generation-acp-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-119110-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा युवा पीढ़ी के लिए चुनौती बनती जा रही : एसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा युवा पीढ़ी के लिए चुनौती बनती जा रही : एसीपी
Tue, 25 Nov 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: ग्रामीणों से बच्चों को नशे से बचाने की अपील करते एसीपी दिनेश कुमार।
बादली। पुलिस कमिश्नर डाक्टर राजश्री सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। एसीपी और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिनेश कुमार ने गांव गंगड़वा में ग्रामीणों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। नशे की लत न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। एसीपी दिनेश कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान एसीपी दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी गांव में नशा बेचने वालों या नशा सप्लाई करने वालों की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उनके सहयोग से पुलिस इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पा सकेगी।