{"_id":"65de4d94e1abe860a40887e4","slug":"drizzle-in-the-morning-bright-sunshine-in-the-afternoon-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105816-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह हुई बूंदाबांदी, दोपहर निकली तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह हुई बूंदाबांदी, दोपहर निकली तेज धूप
Wed, 28 Feb 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार की सुबह क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी की मात्रा .7 एमएम रही। इसके बाद आसमान काले बादलों से ढका रहा। उम्मीद थी कि दोपहर तक तेज बारिश होगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। सुबह 10 बजे आसमान में सूर्य देव चमकने और दोपहर होते-होते तेज धूप हो गई। हालांकि ठंड हवा चलती रही। गुलाबी ठंड रही।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने 1 और 2 मार्च को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर भी कम हो गया। सुबह पीले रंग में रहा तो शाम के समय गहरे हरे रंग में पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह जब लोग सोकर बिस्तरों से उठे तो हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। हालांकि इससे केवल सड़कें ही गीली हो पाईं। लोगों को उम्मीद थी कि तेज बारिश हो होगी , लेकिन नहीं हुई। कुछ ही समय बाद आसमान से काले बादल छंट गए। देखते ही देखते तेज धूप निकल आई।
बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण भी पूरी तरह साफ हो गया और एक्यूआई पीले से हरे रंग में पहुंच गया। प्रदूषण साफ होने के बाद बहादुरगढ़ वासियों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को सुबह के समय एक्यूआई जहां 115 पर पीले रंग में पहुंचा था। वहीं शाम 5 बजे यह कम होकर गहरे हरे रंग में 98 पर पहुंच गया। इससे काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 1 और 2 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसकी वजह से मार्च में भी गर्मी नियंत्रण में रहेगी। इतना ही नहीं पहाड़ों पर बर्फबारी भी होगी। इसकी वजह से बारिश के बाद भी गर्मी बहुत अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। हवा में नमी का स्तर 30 से 86 प्रतिशत तक रहा। 28 और 29 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 28 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद 1 मार्च की रात को बूंदाबांदी व तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। 2 मार्च को बारिश होगी।
विज्ञापन
एक्यूआई की स्थिति
अच्छा : 0-50
संतोषजनक : 51-100
मध्यम : 101-200
खराब : 201-300
खतरनाक : 301-400
गंभीर : 401-500