फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Driver and student died in separate accidents in Jhajjar, one died after coming under the vehicle

Jhajjar: अलग-अलग हादसों में चालक और छात्र की मौत, एक ने गाड़ी के नीचे आने से तोड़ा दम

Sat, 29 Jun 2024 04:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Jun 2024 04:05 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि विकास हर रोज सुबह घर से घूमने के लिए जाता था। आज सुबह जब वह घर से घूमने के लिए गया तो रेल हादसे का शिकार हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डीघल गांव के पास रोहतक-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
Driver and student died in separate accidents in Jhajjar, one died after coming under the vehicle
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की कबलाना के पास वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कबलाना निवासी 31 वर्षीय नीरज शुक्रवार रात को होनी हाइवा गाड़ी गांव से गोले पर छोड़ने जा रहा रहा। रास्ते में पशु गाड़ी के आगे आ गया, उसे बचाने के चक्कर में हाइवा पलट गया, जिससे नीरज उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वही गांव डीघल के पास ट्रेन की चपेट में आने से बी-फार्मेसी के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।  मृतक की पहचान करीब 19 वर्षीय विकास निवासी गांव डीघल के रूप में हुई है l विकास अविवाहित था और एक निजी मेडिकल कॉलेज से बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था l परिजनों ने बताया कि विकास हर रोज सुबह घर से घूमने के लिए जाता था। आज सुबह जब वह घर से घूमने के लिए गया तो रेल हादसे का शिकार हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डीघल गांव के पास रोहतक-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। विकास के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed