{"_id":"6954403d7a3b5c813a0b0524","slug":"drains-were-built-outside-the-shops-in-the-main-market-and-after-half-an-hour-the-tap-water-started-accumulating-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-130085-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेन बाजार में दुकानों के बाहर नालियों बनीं, आधे घंटे बाद सप्लाई का पानी जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेन बाजार में दुकानों के बाहर नालियों बनीं, आधे घंटे बाद सप्लाई का पानी जमा
विज्ञापन
30jjrp22- झज्जर। निर्माणाधीन नाले में भरा पानी। संवाद
- फोटो : Samvad
झज्जर। शहर के मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर नालियां बनाने का काम नगर परिषद करवा रहा है। मंगलवार शाम को ठेकेदार की लेबर नाली में चिनाई का काम करके गई लेकिन आधे घंटे बाद पीछे से जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल सप्लाई का काम नालियों में भर गया जिससे चिनाई उतर गई।
यही नहीं नालियों में जमा पानी दुकानों के नींव में जाने लगा जिससे दुकानदारों को अपनी दुकानों को खतरा बना हुआ है। यही नही नाली बनाने का सही ढंग से कार्य नहीं होने के चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार के दुकानदारों ने ठेकेदार पर ठीक तरीके से कार्य नहीं करने का आरोप भी लगाया। दुकानदारों ने कहा कि ठेकेदार की तरफ से नाला बनाने के दौरान आधा-अधूरा कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में दोनों तरफ नाले बनाने का कार्य किया जा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से नाला बनाने के दौरान सही तरीके से मसाले का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। दुकान से नाले की चाहरदीवारी के बीच अंतर भी साफ दिख रहा है।
इससे उनकी दुकानों की नींव में पानी जाने से नुकसान होने की आशंका है। दुकानदार अशोक, कपिल, उमेश, रमेश, नक्ष, युधिष्ठर, योगेश, ज्ञान व जगदीश ने बताया कि ठेकेदार सही काम नहीं कर रहा जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि यहां पर पानी की सप्लाई आने पर निर्माणाधीन नाली में पानी भर गया। ठेकेदार की तरफ से नाला बनाने का काम सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।
ठेकेदार ने उनकी दुकान के नीचे से भी नींव की खुदाई की है लेकिन उस जगह को बिना भरे ही नाले की चहारदीवारी को ऊंचा किया जा रहा है जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के ईओ देवेंद्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सुबह इस बारे में जानकारी ली जाएगी।

30jjrp22- झज्जर। निर्माणाधीन नाले में भरा पानी। संवाद- फोटो : Samvad