{"_id":"6452baefe716af35c9038e34","slug":"drains-overflowing-in-rain-roads-submerged-jhjhar-news-c-17-1-142296-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में उफने नाले, सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में उफने नाले, सड़कें जलमग्न
Thu, 04 May 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बुधवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से शहर के गली मोहल्ले और चौराहे जलमग्न हो गए। कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित हो गया। 10 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
शहर में सुबह से ही मौसम सुहाना था। शाम को चार बजे अचानक मौसम बदला और एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद भी रुक रुक कर बारिश जारी रही। बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। आंबेडकर चौक पर तो पानी नदी की तरह बह रहा था। कॉलोनियों में भरी भरने से आवागमन में परेशानी हुई। शहर के पुराने बस स्टैंड के आगे व पीछे, माता गेट, आंबेडकर चौक, बिकानेर चौक, सब्जी मंडी, सदर पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई। जबकि रेलवे लाइन के नीचे बनाए गए अंडरपास में भी पानी भर गया था। बारिश का पानी भरने की वजह से दुपहिया वाहन चालकों और कार चालकों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। पानी के अंदर वाहन बंद होने के कारण उन्हें धक्का मार कर वाहनों को पानी से बाहर निकलना पड़ा। पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने चप्पल जूते भी हाथों में लेकर नंगे पांव पानी के अंदर से निकलने पर मजबूर होना पड़ा।
शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई : राकेश
व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि शहर के पानी की निकासी के नालों की सफाई के लिए कई बार प्रशासन के अधिकारियों व नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक नालों को सफाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पिछले सप्ताह डॉ अजय सिंह चौटाला को भी ज्ञापन किया गया था। उस समय भी अधिकारियों ने जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
- वर्जन
नालों की सफाई के लिए मुख्यालय को रेट मंजूरी के लिए प्रपोजल भेजा हुआ है। जैसे ही मंजूरी मिलती है उसके बाद सफाई का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर।