फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drain water entered the street

Jhajjar-Bahadurgarh News: गली में उतरा नाली का का पानी

Sat, 29 Jun 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Drain water entered the street
रोहतक रोड़ विश्वकर्मा मंदिर मार्ग को जोड़ने वाली गली में भरा हुआ पानी।
झज्जर। कवर सिंह कॉलोनी, देसवाल कॉम्प्लेक्स, बेरी गेट गौशाला को जोड़ने वाली गली में पानी की निकासी न होने से जलभराव से लोग परेशान हैं। नालियों का दूषित पानी गली और सड़क पर उतर रहा है और लोग इसी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी निकासी का साधन न होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। कालोनी के लोगों के अलावा सैकड़ों राहगीरों को नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गली में नाली के पानी के जलभराव के कारण आए दिन लोग इसमें फिसलकर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। लोगों के मकानों के बाहर पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। नाली का गंदा पानी आम रास्ते में फैल रहा है। इसके चलते आवागमन सहित पैदल चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी निवासी राजबीर, प्रवीन, राजू, कुलदीप, दवा विक्रेता हरीश ने बताया कि बरसात के मौसम में समस्या गंभीर हो जाती है। कई-कई दिनों तक गलियों में पानी खड़ा रहता है। गंदे पानी पर बीमारी फैलाने वाले मच्छर भी पैदा होते हैं। पिछले लंबे समय से लोग परेशान है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed