{"_id":"6779919c9c0788e0150ffefd","slug":"drain-blockage-at-the-mouth-of-railway-road-dirty-water-is-spreading-on-the-road-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112054-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड के मुहाने पर नाला ब्लॉक सड़क पर फैल रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड के मुहाने पर नाला ब्लॉक सड़क पर फैल रहा गंदा पानी
Sun, 05 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : रेलवे रोड के मुंहाने पर जमा हो रहा नाले का गंदा पानी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में नालों की सफाई न होने के कारण इनका गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे न केवल राहगीरों, बल्कि दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों इस तरह के हालात शहर के रेलवे रोड के मुहाने पर बने हुए हैं। यहां पर नाले का गंदा पानी सड़क पर पर फैल रहा है।
कई बार नगर परिषद अधिकारियों के साथ-साथ नेताओं से भी इस समस्या के निदान की मांग की गई है, लेकिन समस्या दूर होना तो अलग, आज तक किसी अधिकारी या नेता ने यहां झांककर भी नहीं देखा। रेलवे रोड के दुकानदार सुमित शर्मा, विकास, रवि कुमार, संजय, राहुल व नवीन ने बताया कि रेलवे रोड के मुहाने पर यह हालात कोई एक-दो दिन से नहीं बल्कि 10 दिनों से ज्यादा समय से है।
दिल्ली-रोहतक रोड पर बना नाला रेलवे रोड के मुहाने पर पूरी तरह ब्लॉक हो गया है। इस वजह से नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहा है। दुकानदारों ने कहा, इस गंदे पानी के सड़क पर जमा रहने के कारण उनका काम धंधा भी प्रभावित होने लगा है। दुकानदारों ने अधिकारियों और नेताओं से समस्या के निदान की मांग की है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को स्टेशन की तरफ जाने के लिए भी इस गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। लगातार यहां पर गंदा पानी जमा रहने से सड़क भी टूटने लगी है।