फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dont admit his mistake, blame hooda, political news blane jaat agitation ij haryana

आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है सरकार : दीपेंद्र

Sat, 26 Mar 2016 02:19 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Sat, 26 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
dont admit his mistake,  blame hooda, political news blane jaat agitation ij haryana
पत्रकार वार्ता - फोटो : rohtak desk
प्रदेश में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार जिम्मेदार हैं। अब विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर वे लाख कोशिश कर लें, लेकिन अपनी विफलताओं को छिपा नहीं सकती। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भूपेंद्र सिंड हुड्डा पर आरोप लगाकर मनोहर लाल सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है जो सरकार की भूल है। हिंसा के बाद सांसद दीपेद्र हुड्डा पहली बार झज्जर आए थे।
विज्ञापन


हुड्डा कई गांवों में लोगों से मिले और रामपुरा में स्वतंत्रता सेनानी शीशराम यादव के निधन पर शोक प्रकट किया। विधायक गीता भुक्कल के आवास पर पत्रकारों से बात चीच में कहा कि भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर प्रदेश के हालात बिगाड़ने का आरोप लगा रही है। सरकार सोच रही है कि इस प्रकार के आरोपों से जवाबदेही से बच जाएगी, लेकिन यह उसकी भूल है, सरकार इतनी आसानी से बचने वाली नहीं है।
विज्ञापन


एक न एक दिन पूरी सच्चाई जनता के सामने आएगी। उन्होंने दोहराया कि अगर सरकार इसकी सच्चाई लोगों के सामने लाना चाहती है, तो सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई, हो ताकि किसी भी निर्दोष को राजनीतिक द्वेष के कारण फंसाया न जा सके और दोषियों को सजा मिले। तभी लोगों का विश्वास बनेगा। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि जिन परिवारों में जान व संपत्ति का नुकसान हुआ है, उनकी ज्यादा से ज्यादा मदद सरकार तुरंत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक तानाबाना बिगाड़ रहे हैं भाजपा नेता
सांसद दीपेंद्र सिंह ने कहा कि एक सुनियोजित तरीके से पिछले एक साल से भाजपा के सांसद और कुछ मंत्रियों के बड़बोले और आपत्तिजनक बोल अनियंत्रित तरीके से चलते रहे हैं। इससे भाजपा ने प्रदेश में जात-पात का जहर फैलाने की कोशिश की। जब एक शांतिपूर्ण चल रहे आंदोलन का रूप बिगड़ा, उस समय तीन दिनों तक प्रदेश में पुलिस प्रशासन नाम की चीज दिखाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन दिन तक प्रशासन और पुलिस किसके इशारे पर लोगों के बीच से गायब रहे, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार राज्य के इन बिगड़े हालातों में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा सरकार राजधर्म और अपना कर्तव्य निभाने में विफल है।


 प्रो. वीरेद्र पर नहीं करूंगा टिप्पणी
प्रो. वीरेंद्र के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन अग्रिम जमानत की सुनवाई के आदेशों में न्यायपालिका ने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed