{"_id":"65c7eda6220cb7186f014df4","slug":"donated-blood-for-cancer-victims-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107831-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर पीड़ितों के लिए किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर पीड़ितों के लिए किया रक्तदान
Sun, 11 Feb 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। अमर उजाला फाउंडेशन, इंडेप्थ विजन फाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की ओर से छोटू राम धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 270 लोगों ने कैंसर पीड़ित रोगियों के लिए रक्तदान किया।बाढ़सा स्थित एम्स हॉस्पिटल द्वारा रक्त संग्रह किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छोटू राम धर्मशाला के प्रधान वेद प्रकाश और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वयंसेवक हेमंत के माता-पिता को आमंत्रित किया गया था। संयोजक विकास कौशिक ने बताया कि रक्त दुनिया का एकमात्र ऐसा संसाधन है, जिसे विज्ञान द्वारा भी नहीं बनाया जा सकता। रक्त के अभाव में बहुत सारे लोग दुर्घटनाओं में मर जाते हैं। संस्था आईवीएफ से पूनम देशवाल ने बताया कि उनकी संस्था ने कैंसर पीड़ितों के लिए ये विशेष अभियान चला रखा है, क्योंकि उन्हें अन्य मरीजों की अपेक्षा अधिक रक्त की आवश्यकता होती है। संस्था सेवा ट्रस्ट से मनजीत सिंह ने बताया कि संस्था चाहते हैं कि देशभर में रक्तदान के प्रति अधिक से अधिक लोग जागरूक हों। इस अवसर पर विकास, अंकित मालिक, जितेंद्र, नमाय, मनोज कुमार, दिनेश, छोटू, सोनू, प्रीति, संदीप मौजूद रहे।
मैने 26वीं बार रक्तदान किया है। इसकी आवश्यकता प्रत्येक इंसान को होती है, इसलिए हमें रक्तदान करना चाहिए।
संदीप, खेड़ी खुम्मार
मैंने आज तीसरी बार रक्तदान किया है। युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है।
सुनील कुमार, झज्जर
रक्तदान महादान कहलाता है, क्योंकि यह दूसरों को जीवन देने में काम आता है। मैं आज 24वीं बार रक्तदान कर रहा हूं।
कुलभूषण, खुम्मार
लोगों को रक्तदान करते देखा तो उसे खुद महसूस हुआ कि उसे ऐसा करना चाहिए। मैने आज पहली बार रक्तदान किया है।
कृष्ण, एमपी माजरा