फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dogs mauled nine people in two days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिनाें में कुत्ताें ने नौ लोगों को बनाया शिकार

Thu, 27 Nov 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dogs mauled nine people in two days.
26jjrp25- कुत्ते के काटने के बाद सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा किशोर। स्रोत-पाठक
झज्जर। शहर के कुत्तों से शहरवासी परेशान हैं। बुधवार को पालिका बाजार में छह व देशवाल काॅम्पलेक्स में तीन लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इससे पहले भी कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। घायलाें को सरकारी अस्पताल के आपातकालीन में भर्ती करवाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जिले में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिनों में अलग-अलग जगह कुत्ताें ने नौ लोगों को काटा है। बुधवार को पालिका बाजार व देसवाल कंप्यूटर में नौ लोगों को कुत्ते ने काटा, जिसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। कुत्ते के काटने से एक बच्ची बेसुध भी हो गई। उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। रात के समय चौकीदार को कुत्तों ने अपनी चपेट में लिया है।
विज्ञापन

पालिका बाजार के दुकानदार विकास, सुदेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी शहर में अलग-अलग जगहों पर कुत्तों के काटने के मामले सामने आए है। कुत्तों को लेकर शहरवासियों ने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। नगर परिषद ने टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर जारी कर रखा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में कुत्तों व बंदरों को पकड़ने की रखी जाएगी मांग
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि अगली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में कुत्तों को पकड़ने व बंदरों को पकड़ने की मांग रखी जाएगी। इसके बाद कुत्तों की नसबंदी कराए जाएगी। कुत्तों व बंदरों की तरफ से शहरवासियों को काटने को लेकर पहले भी कई मामले आ चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

26jjrp25- कुत्ते के काटने के बाद सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा किशोर। स्रोत-पाठक

26jjrp25- कुत्ते के काटने के बाद सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा किशोर। स्रोत-पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed