फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Documentary film being shot on Kisan movement

किसान आंदोलन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म की हुई शूटिंग

Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Documentary film being shot on Kisan movement
टीकरी बार्डर पर किसानों की एक झोपड़ी में आंदोलनकारी से बातचीत रिकार्ड करते बेदब्रत पेन। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। किसान आंदोलन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिकी फिल्म निर्माता और नासा के पूर्व वैज्ञानिक बेदब्रत पेन शनिवार को टीकरी बॉर्डर पहुंचे और विभिन्न स्थानों पर कुछ शाट्स लेने के अलावा किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कॉरपोरेट्स के कारण अमेरिकी किसानों की विनाशकारी स्थिति के विरोध में बेदब्रत पेन पहले भी एक फिल्म बना चुके हैं। इसमें कृषि सुधारों के नाम पर, भूमि और खाद्य सुरक्षा कॉरपोरेट्स व बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सौंप देने का संदेश है। टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे पेन ने भारत में किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और कीर्ति किसान यूनियन के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह दीपसिंह वाला ने कहा कि किसान आंदोलन ने वैश्विक स्तर पर पहुंच बना ली है। अब किसानों की जीत ने दुनिया भर में कॉरपोरेट्स को चिंता में डाल दिया है और पूंजीवाद के खिलाफ लड़ने वाले लोगों के लिए आशा की किरण बन गई है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता, शोध विद्वान और बुद्धिजीवी इस ऐतिहासिक आंदोलन को समझने और लिखने व दिखाने के लिए विरोध स्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पेन ने बताया कि उन्होंने व उनकी सहायक सृष्टि अग्रवाल ने किसानों से मिलने के लिए अमेरिका में 10,000 किलोमीटर का सफर तय किया था और आंखें खोलने वाले तथ्य पेश किए थे। उन्होंने खुलासा किया कि अमेरिका में औसतन किसानों के पास 150 एकड़ जमीन है, लेकिन कॉरपोरेट्स ने हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उनकी जमीन और खाद्य सुरक्षा लूट ली है। साथ ही डेयरी फार्मिंग को भी कॉरपोरेट्स ने इसी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का कोई किसान परिवार ऐसा नहीं जहां आत्महत्या का मामला नहीं देखा जाता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed