फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors will be available 24 hours a day by connecting through e Sanjeevani OPD app

ई संजीवनी ओपीडी एप के माध्यम से जुड़कर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक

Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be available 24 hours a day by connecting through e Sanjeevani OPD app
जिले के लोगों के स्वास्थ्य सुधार में प्रशासनिक रूप से सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। आमजन को स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश देने के लिए डीसी श्याम लाल पूनिया स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डिजीटल प्लेटफार्म पर लाइव आकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव जुडक़र आमजन को डेंगू, मलेरिया व कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर जिले में सरकार की ओर से ई-संजीवनी ओपीडी सेवा भी चल रही है। स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत शुरू हुई यह ओपीडी सेवा जरूरतमंद लोगों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

डीसी ने आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जनसेवा के रूप में बीमारियों को फैलने से रोकने के उद्देश्य से जागरूकता भी बचाव का अहम कदम है। ऐसे में लोगों को डेंगू, मलेरिया रोग से बचाव के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण रूपी सुरक्षा कवच धारण करने के लिए सजग किया जा रहा है। वहीं ई-संजीवनी ओपीडी सेवा भी जिले में आरंभ है। इस ओपीडी के माध्यम से मरीज घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से संबंधित चिकित्सक से अपने रोग से संबंधित परामर्श ले सकता है। डीसी ने बताया कि ई संजीवनी ओपीडी निर्धारित शेड्यूल अनुसार 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध है। इस ओपीडी के माध्यम से टेली कंसल्टेशन लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी के लिए सुबह, शाम व रात्रि 3 शिफ्ट के रूप में कुशल चिकित्सकों की टीम निर्धारित की गई है। डीसी ने कहा कि इस ओपीडी को शुरू करने का उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या को कम करना है साथ ही मरीजों को आपात स्थिति में परेशानी न हो इसके लिए भी राहत भरी योजना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज तभी आएं जब जरूरी हो अन्यथा ई-संजीवनी की ओपीडी के माध्यम से अपना उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी ओपीडी भारत सरकार का प्रमुख टेली मेडिसिन प्लेटफार्म है जिसे भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म किसी भी भारतीय नागरिक को मुफ्त परामर्श प्रदान करता है।
विज्ञापन

ई-संजीवनी से दो तरह से टेली-मेडिसिन कंसल्टेंसी का लाभ आम लोग उठा सकते हैं। एक कंसल्टेंसी डॉक्टर की दूसरे डॉक्टर के साथ। इसके लिए संजीवनी ऐप को अपने मोबाइल पर इंस्टाल करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऐप में तीन ऑप्शन दिखते हैं। पहला मरीज का रजिस्ट्रेशन व टोकन दूसरा मरीज का लॉग इन और तीसरा प्रिस्क्रप्शिन। इस तरह आप डॉक्टर से जुडकऱ टेली परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed