फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors staged a two-hour pen-down strike to protest against the direct recruitment of SMOs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में डॉक्टरों ने की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल

Fri, 28 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 28 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors staged a two-hour pen-down strike to protest against the direct recruitment of SMOs.
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) की सीधी भर्ती के विरोध में वीरवार को प्रदेश भर के डॉक्टर दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान रहे। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में मरीज सुबह से चिकित्सकों का इंतजार करते रहे लेकिन चिकित्सक हड़ताल पर रहे। बहादुरगढ़ के 62 डॉक्टरों में से 53 पेन डाउन हड़ताल पर रहे। बाकी डॉक्टरों ने इमरजेंसी और लेबर रूम में सेवा दी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के झज्जर महासचिव डॉ. पीयूष ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ की सीधी भर्ती कर रही है। इसके चलते डॉक्टरों के प्रमोशन रुक गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेशभर के डॉक्टर इससे पहले भी हड़ताल करके सरकार तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। सरकार ने डॉक्टरों को आश्वासन भी दिया था कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी। प्रदेशभर के डॉक्टर सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहे। डाक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध के अलावा डॉक्टर पिछले लंबे समय से मोडिफाइड एसीपी स्ट्रक्चर लागू करने की भी मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed