{"_id":"6680a63bc0e7dd88fb0067f4","slug":"doctors-should-remain-in-dress-code-on-duty-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108272-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो घंटे की बारिश से जलभराव, शहरवासी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो घंटे की बारिश से जलभराव, शहरवासी बेहाल
Sun, 30 Jun 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
: शनिवार को हुई बारिश से सैनीपुरा में भर गया पानी।
बहादुरगढ़। शनिवार की सुबह करीब दो घंटे की बारिश में शहर के गली मोहल्ले जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भर गया और लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी, बराही रेलवे फाटक के पास समेत अन्य जगहों पर काफी जलभराव हो गया।
शहर में काफी नालों की समय पर सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो होकर आसपास सड़कों व गलियों में भर गया। जिससे आसपास घरों में रहने वालों व राहगीरों को निकलने में भी परेशानी हुई। बहादुरगढ़ में 35.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। किसानों के लिए बारिश फायदेमंद है।
बारिश के चलते शहरी क्षेत्र के अनेक वार्डों की कॉलोनियों व सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई। जिससे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। शनिवार को क्षेत्र में 35.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। सेक्टर-6 की काफी सड़केंं पूरी तरह से जलमग्न दिखाई दी। घरों के गेट तक पानी लबालब सड़कों पर भरा दिखा। कई मकानों में तो सीवर का पानी भी बैक मारने तक लग गया। शहरवासियों मुकेश बंसल, शमशेर सिंह, तेजपाल सिंह, प्रमोद वर्मा ने कहा कि मेनहोल की सफाई काफी लंबे समय से नहीं हो पाई है। सीवरेज सिस्टम फेल होने से गंदा पानी घरों में बैक मार रहा है। नालों की सफाई तक नहीं हो पाई है। कृषि विभाग के उपमंडल अभियंता डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि शनिवार की सुबह 35.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। ठंडी हवा चलती रही। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि अब ज्वार, बाजरा, ग्वार व अरहर आदि की बिजाई के लिए किसान जमीन तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
इन स्थानों सबसे अधिक खराब हालात : बारिश के बाद शहर के पुराने बस अड्डे, सब्जी मंडी, छोटूराम नगर, सेक्टर-6, सैनी पुरा कॉलोनी, शास्त्री नगर, लाइनपार के नेताजी नगर, सूरत नगर, सुभाष नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, मेन बाजार, रेलवे रोड, झील मोहल्ला, बागवाला मोहल्ला, देव नगर, छोटूराम पार्क, महाबीर पार्क समेत अन्य कई रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था भी लड़खड़ाती दिखी। बारिश दौरान दिल्ली-रोहतक रोड पर पुराना बस स्टैंड के आसपास से लेकर पकौड़ा चौक, झज्जर मोड व अन्य प्रमुख जगहों पर जलभराव हो गया।
राहगीरों को सड़कों पर भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। तेज बारिश के दौरान काफी लोगों ने मेट्रो साइट के फुटपाथ पर खड़े होकर बरसात के बंद होने का इंतजार किया। भले ही मानसून बारिश के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिलेगी। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से अब मलेरिया व डेंगू के मच्छरों के पनपने के भी आसार हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि जहां-जहां जलभराव हुआ है वहां पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किये जाए।