{"_id":"6680a5c3b2e18461c3098499","slug":"doctors-should-remain-in-dress-code-on-duty-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111490-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में पदक जीतकर अखाड़े का नाम चमका रहा रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में पदक जीतकर अखाड़े का नाम चमका रहा रवि
Sun, 30 Jun 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
29jjrp04बेरी।क्षेत्र में खिलाड़ी रवि ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।
बेरी। दुबलधन मार्ग स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला वाला धाम अखाड़े में 2 वर्ष से कुश्ती का अभ्यास कर रहे गांव रिढाऊ जिला सोनीपत निवासी 19 वर्षीय रवि कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना और अखाड़े का नाम रोशन कर रहा है। बीए की पढाई भी कर रहा है।
रवि ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल में भी गोल्ड मेडल जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया है। रवि के कोच मुकेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ी रवि पिछले करीब 2 साल से बाबा अखाड़े में कुश्ती का सुबह-शाम अभ्यास कर रहा है। रवि ने कई बार नेशनल स्तर पर भी मेडल जीत चुका है। पंचकूला में हुई सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया। कोच ने बताया कि इससे पहले भी खिलाड़ी रवि ने कई बार स्टेट चैंपियनशिप में भी भाग लेकर मेडल जीते है। हाल ही में जिला कुमार केसरी प्रतियोगिता में 61 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल महाकुंभ जिला सोनीपत में 61 किलोग्राम भार वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अखाड़े के कोच सोनू कादयान का कहना है कि अखाड़े में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहे है और कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर अखाड़े का नाम भी रोशन कर रहे हैं।