फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors not found in CHC in village Chhara, patients remain worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव छारा में सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर, परेशान रहे मरीज

Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Doctors not found in CHC in village Chhara, patients remain worried
बहादुरगढ़। ग्राम पंचायत छारा के सदस्य अनिल दलाल ने शुक्रवार को सीएचसी छारा का दौरा किया। दौरे में उन्हें सीएचसी में कोई भी चिकित्सक तय समय पर अपनी सीटों पर नहीं मिले। मरीजों ने उन्हें बताया कि एक घंटे से अधिक समय से खड़े हैं। मगर डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

छारा पंचायत के सदस्य अनिल दलाल ने बताया कि शुक्रवार को वे सुबह 10 बजे सीएचसी छारा में पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वे यहां करीब सवा घंटे तक मौजूद रहे, लेकिन किसी भी केबिन में स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं मिले। ऐसे में सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएचसी के कर्मचारियों ने पता किया तो उन्होंने बताया कि मेडिकल ऑफिसर किसी अन्य जगह पर कैंप में गए हुए हैं। रोस्टर में देखने को पता चला कि डॉक्टर की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक छारा सीएचसी में है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed