फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors did their work wearing black badges, memorandum submitted to CMO

Jhajjar-Bahadurgarh News: चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Dec 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Doctors did their work wearing black badges, memorandum submitted to CMO
झज्जर। अपनी मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। एसोसिएशन की प्रधान डॉ. ममता चहल के नेतृत्व में सीएमओ को 27 व 29 दिसंबर को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया है। डॉ. ममता चहल व जिला महासचिव डॉ. संदीप दलाल ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग सरकारी अस्पताल में रिक्त पदों को भरने और विशेषज्ञों को लाने के लिए विशेषज्ञ कैडर का क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही केंद्र सरकार के समान वेतन और एसीपी मिले, इसमें चिकित्सा अधिकारी को 4, 9, 13 और 20 साल की आयु में एसीपी मिलता है। एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगे और एचसीएमएस कैडर के सेवा नियम में संशोधन किया जाए। जल्द से जल्द पदोन्नति के माध्यम से सभी रिक्त एसएमओ के पदों को भरा जाए। इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए पीजी बॉण्ड को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किया जाए आदि मांगें शामिल हैं। यदि मांगें नहीं मानी गई तो 27 दिसंबर को ओपीडी बंद रखकर हड़ताल की जाएगी और उसके बाद 29 दिसंबर को आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर डॉ. विकास, डॉ. कुनाल, डॉ. बसंत दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed