फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Do yoga daily to avoid joint pain in winter

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दियों में जोड़ के दर्द से बचने के लिए रोज करें योग

Mon, 11 Dec 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Do yoga daily to avoid joint pain in winter
झज्जर। सर्दी बढ़ते ही जोड़ों व घुटनों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन करीब 150 मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह है कि सर्दियों के मांसपेशिया सिकुड जाती हैं इसलिए मौसम में व्यायाम करना चाहिए। धूप में बैठकर विटामिन डी की पूर्ति लेनी चाहिए।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से हड्डी के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों में करीब 35 प्रतिशत मरीज हड्डी संबंधी रोगों से पीड़ित आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी जोड़ों की बीमारियों से संबंधित मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। अस्पतालों में हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, पुरानी चोट में दर्द होना, मांस पेशियों में जकड़न, कमर, घुटनों में दर्द, गठिया रोग और हड्डियों के बीच गैप वाले मरीजों में दर्द होने की समस्या से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। शहर के सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीज पैरों में अकड़न में जोड़ों में दर्द की शिकायत को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ की माने तो सर्दी के दौरान तापमान में गिरावट के कारण नस सिकुड़ने लगती है और शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण हड्डी के जोड़ों में तकलीफ बढ़ जाती है। हड्डियों में लचीलापन की कमी आ जाती है जिसे जोड़ों में अकड़न की समस्या होती है। उन्होंने बताया कि प्राणायाम व व्यायाम करने से हड्डी मजबूत बनती है। प्राणायाम और व्यायाम करने से हड्डियों में गर्माहट मिलती है, जिससे हड्डियां लचीली बनी रहती है। इससे हड्डी में जोड़ों में दर्द नहीं होता। पैरों में जकड़न की समस्या सामने नहीं आती।
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड धारकों के निशुल्क घुटनों के हो रहे आपरेशन

सामान्य अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास अहलावत ने बताया कि हर महीने करीब 4 से 6 ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो उसको दवाइयों का खर्च करीब 40-45 हजार स्वयं वहन करना पडे़गा। सामान्य अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ आपरेशन स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed