फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Do not send children out even in the evening

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्चों को शाम के समय भी बाहर न भेजें

Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Do not send children out even in the evening
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान हैं।बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे भी भीषण गर्मी में बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों को मौसम सामान्य होने तक शाम को भीबाहर खेलने न भेजने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने बताया कि गर्मी में अधिकांश खानपान का काफी फर्क पड़ता है। अधिकांश बच्चे लू लगने और बाहर का फास्ट फूड खाने से अधिक बीमार हो रहे हैं। अस्पताल आने पर जब उनसे बात की जाती है तो ये जानकारी पता चलती है।ओपीडी में आने वाले अधिकांश बच्चों में फास्ट फूड खाने के कारण परेशानी हुई है। इसी वजह से वह बीमार हो रहे हैं। साथ ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने भी बच्चों की हालत बिगाड़ दी है। उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित बच्चे लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर प्रतिदिन तीन-चार मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। इन दिनों तापमान करीब 48 डिग्री चल रहा है। यह शरीर के लिए बेहतद खतरनाक है। शाम के समय भी लू चलती है इसलिए बच्चों को शाम के समय भी बाहर खेलने न भेजें। घर पर ही रहें ताकि लू से बचा जा सके। बच्चों को अधिकांश मौसमी फल और छाछ, लस्सी, शिकंजी के अलावा ओआरएस दें। फास्ट फूड, दूषित पानी और बाजार में बिकने वाली पैकेट बंद सामग्री खाने वाले बच्चों को पेट में इंफेक्शन होने से उल्टी-दस्त पाए गए। गर्मी और धूप में खेलने पर बच्चों को लू लगने के मामले भी बीते महीने के मुकाबले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed