फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DMRC starts passenger survey, will run till August 14

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएमआरसी ने शुरू किया यात्री सर्वेक्षण, 14 अगस्त एक चलेगा

Fri, 18 Jul 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
DMRC starts passenger survey, will run till August 14
-फोटो 62 : बहादुरगढ़ में टै्रक से गुजर रही मेट्रो। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से 14 अगस्त तक यात्री सर्वेक्षण शुरू किया गया। सर्वेक्षण में भाग लेने के इच्छुक यात्री डीएमआरसी की अधिकारिक वेबसाइट पर अपनी राय दे सकते हैं। यात्रियों से डीएमआरसी की ओर से सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं के विभिन्न घटकों पर यात्रियों से प्रतिक्रिया लेना है। इसके तहत यात्रियों से अलग-अलग विषयों पर प्रतिक्रिया ली जाएगी। सर्वेक्षण में यदि कोई सुधार हो तो उसके लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

सर्वेक्षण में भाग लेने के इच्छुक यात्री डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपनी राय दे सकते हैं। सर्वेक्षण फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगा। सर्वेक्षण में सात (7) विषय शामिल हैं जिन पर प्रतिक्रिया मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विषयों पर सर्वेक्षण लिंक डीएमआरसी की वेबसाइट पर केवल एक महीने के लिए उपलब्ध रहेंगे जिन्हें प्रतिभागी भर सकेंगे। सर्वेक्षण एक महीने बाद यानी 14 अगस्त को समाप्त होगा। इनमें उपलब्धता, ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाएं, जानकारी, सेवाओं की गुणवत्ता, ग्राहक सेवाएं, मेट्रो क्षेत्र के बाहर सुरक्षा, संरक्षा और आराम शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो यह सर्वेक्षण यह जानने के लिए आयोजित कर रही है कि यात्रियों को प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में यात्री क्या सोचते हैं। सर्वेक्षण के परिणाम प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर मेट्रो सुविधाओं और सेवाओं के विभिन्न घटकों का आकलन करने और उनमें आवश्यक सुधार करने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed