फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Diwali will be celebrated by lighting thousands of lamps in 91 temples of Beri.Diwali will be celebrated by lighting thousands of lamps in 91 temples of Beri.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी के 91 मंदिरों में हजारों दीपक जलाकर मनाई जाएगी दिवाली

Sun, 21 Jan 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated by lighting thousands of lamps in 91 temples of Beri.Diwali will be celebrated by lighting thousands of lamps in 91 temples of Beri.
बेरी। हर कोई राम के रंग में रंगा हुआ है। बच्चों से लेकर युवाओं व बुजुर्ग तक सभी की जुबां पर राम का नाम है। कस्बे से लेकर गांवों तक में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन होंगे। मंदिरों में पूजा पाठ, दीप दान, हवन होने के साथ-साथ अन्य आयोजन होंगे। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा इस दिन आतिशबाजी को लेकर पटाखों की मांग बाजार में बढ़ी है।
विज्ञापन

श्रीराम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है। इस दिन कस्बे में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें श्रीराम की पालकी यात्रा, भजन संध्या अन्य कार्यक्रम हैं। इसके अलावा मंदिरों में पूजा-अर्चना से लेकर हवन-भंडारा के कार्यक्रम भी होंगे। वहीं ऑफ सीजन होने के चलते बाजारों में पटाखों की मांग व गिफ्ट गैलरी पर भी रामभक्त राम दरबार की मूर्ति ले रहे हैं। बेरी के बोड़ा कुआं मंदिर के पास प्राचीन शिव मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सदस्य राजेश शर्मा व आशु शर्मा ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में सुबह 9 बजे हवन व 10 बजे सत्संग व 11 बजे प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर में दीपक जलाकर दिवाली तरह त्योहार मनाया जाएगा। वहीं बांके बिहारी सेवा मंडल बेरी की तरफ से सोमवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शाम क श्रीराम जी पालकी यात्रा निकाली जाएगी। मंडल के सदस्यों ने बताया कि शाम 3 बजे से 6 बजे श्रीराम भगवान की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शाम 7 बजे से करीब 10 बजे तक मेन बाजार में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजनों का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम की पालकी यात्रा स्वराज गंज से शुरू होकर पूरे कस्बे की परिक्रमा लगाकर वापिस राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचेगी। वहीं गांव माजरा डी में स्थित जटेला धाम में 11 हजार दीप जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। महंत राजेंद्र दास ने बताया कि धाम में सत्संग व प्रसाद वितरित किया जाएगा।


91 मंदिरों में देशी घी के दिए किए वितरित
राम भक्त नितिन बंसल ने बताया कि सोमवार को धर्मनगरी बेरी के मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर राम भक्तों की टीम पिछले कई दिनों से लगी हुई है। टीम ने पूरे बेरी कस्बे में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अयोध्या से पहुंचे अक्षत को बांटने का काम किया और रविवार को टीम ने बेरी के 91 मंदिरों में देशी घी दिए वितरित किए। उन्होंने बताया कि बेरी हर मंदिर में 51 देशी घी के दिए वितरित किए है और 251 दिए बेरी के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में लगाए जाएंगे। मंदिर में सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।



बुद्धपुरी पार्क में भंडारे का आयोजन

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि अयोध्या में होने वाली रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेरी माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बाहर वाले व अंदर वाले मंदिर में देशी घी के 2024 दिए जलेंगे। दोनों मंदिरों को लाइटिंग से सजाया गया है। बेरी और आसपास मंदिरों में दिए जलाने के लिए माता भीमेश्वरी देवी मंदिर से देशी घी निशुल्क दिया जाएगा। 22 जनवरी को बुद्धपुरी पार्क में सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक कीर्तन किया जाएगा उसके बाद 1 बजे से 4 बजे तक देशी घी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed