फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Divisional Commissioner got angry after seeing dirt on the statue of Sir Chhotu Ram

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर छोटूराम की प्रतिमा पर गंदगी देख नाराज हुए मंडलायुक्त

Mon, 18 Mar 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner got angry after seeing dirt on the statue of Sir Chhotu Ram
झज्जर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रोहतक मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा सोमवार को झज्जर पहुंचे। उन्होंने बूथ संख्या 75, 76, 77, 78 और 79 का निरीक्षण किया। स्कूल में एक कमरे के पीछे सर छोटूराम की प्रतिमा रखी गई थी। आसपास टूटी कुर्सियां पड़ी थी और घास उगी हुई थी। इसके अलावा गंदगी की भरमार थी और प्रतिमा के ऊपर से तार लटके थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्राचार्य से पूछा तो उन्होंने बताया कि इसे हाल ही में बदला गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रतिमा को सम्मानपूर्वक, साफ जगह पर कमरे में रखा जाए, ऐसे बाहर गंदगी में न रखे। उन्होंने उसे तुरंत हटवाकर कमरे में रखवाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएं। दोनों स्कूलों में साफ-सफाई नहीं मिली। मंडलायुक्त ने साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके अलावा इसके अलावा बूथों के नाम व अन्य जानकारियां भी स्पष्ट लिखवाने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, रैंप सहित भारतीय निर्वाचन आयोग के नियमानुसार जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके बाद उन्होंने बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव सिलानी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र 26,27 और 28 पर पहुंच कर मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed