{"_id":"6192b543eb26273d15141b64","slug":"district-will-get-15-thousand-bags-of-dap-fertilizer-jhjhar-news-rtk629950530","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिलेगी 15 हजार बैग डीएपी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिलेगी 15 हजार बैग डीएपी खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएपी खाद की किल्लत को दूर करने के लिए विभाग की ओर से भिवानी व सोनीपत से दस हजार बैग डीएपी खाद की आपूर्ति की गई है। वहीं 17 नवंबर को झज्जर में रैक लगने पर जिले को 15 हजार डीएपी के बैग मिलने की संभावना है जिससे गेहूं की बिजाई में तेजी आएगी।
कृषि अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि निजी बिक्री केंद्रों के अलावा सहकारी सोसायटी में भी डीएपी को भेजा जाए। उन्होंने बताया कि किसानों को डीएपी खाद को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या कृषि विभाग कि ओर से नहीं आने दी जाएगी। वहीं किसानों का कहना है कि सरसों की बिजाई के समय रहते डीएपी खाद मिल जाती तो काफी मात्रा में इस फसल की बिजाई होती। वहीं अब गेहूं की बिजाई के दौरान भी किसानों को बिक्री केंद्रों पर पूरा दिन खड़ा रहने के बाद मात्र दो ही बैग खाद के मिल पाते हैं जोकि नाकाफी साबित हो रहे हैं।
बुधवार को झज्जर में रैक लगने से जिले के किसानों को 750 एमटी डीएपी खाद मिलने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
गेहूं की बिजाई को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। झज्जर में रैक लगने से करीब पंद्रह हजार बैग डीएपी किसानों को बांटे जाएंगे और सहकारी बिक्री केंद्रों पर भी भेजने की व्यवस्था विभाग करेगा। किसान शांति बनाए रखें। - डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।