फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   District level Republic Day celebration today, preparations complete: DC

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आज, तैयारी पूरी : डीसी

Thu, 25 Jan 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
District level Republic Day celebration today, preparations complete: DC
झज्जर। झज्जर स्थित परिवहन विभाग की कर्मशाला में शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि इस बार हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) अनूप धानक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। वहीं उपमंडल बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाले समारोह में सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा और बादली उपमंडल में आयोजित होने वाले समारोह में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में विकसित भारत की पहचान को दिखाते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति व हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए देशभक्ति का संचार करेंगी। गणतंंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां सरकार की विकासात्मक गतिविधियों को समर्पित रहेंगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed