फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   District Deputy Commissioner visited the grain market, farmers and commission agents placed their demands.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला उपायुक्त ने किया अनाज मंडी का दौरा, किसानों व आढ़तियों ने रखी मांग

Tue, 30 Sep 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
District Deputy Commissioner visited the grain market, farmers and commission agents placed their demands.
29jjrp20- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में धान की प्राइवेट खरीद करते समय बोली लगाते हुए। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में सोमवार को जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल दौरा किया। इस दौरान किसानों व आढ़तियों ने बाजरे की खरीद को लेकर अपनी बात रखी। जिला उपायुक्त ने इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। वहीं, खरीद एजेंसियों से बात कर बाजरे की खरीद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उपायुक्त के समक्ष मशीन द्वारा बाजरे की गुणवत्ता भी चेक की गई। वहीं, खरीद एजेंसियों ने बाजरे का कलर फेड होने के चलते बाजरे की खरीद नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में रविवार शाम तक 2214 किसानों के गेट पास काटते हुए 58076 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई है। इसमें झज्जर अनाज मंडी में 1010 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 26578.5 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज हुई। बेरी अनाज मंडी में 57 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 1341.5 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई। मातनहेल अनाज मंडी में 1147 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनकी 30156 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


धान की हुई प्राइवेट खरीद
जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद की जा रही है। झज्जर अनाज मंडी में 1509 मशीन के 800 क्विंटल धान की 2700 से 2950 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई। वहीं, 1509 हाथ के 75 क्विंटल धान की 3250 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई। इसके अलावा मातनहेल अनाज मंडी में 1509 मशीन के 500 क्विंटल धान की 2700 से 2960 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने दिए निर्देश
जिला उपायुक्त ने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बारदाना उपलब्धता सहित तमाम व्यवस्थाएं करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भुगतान समय पर किसानों के खातों में पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर एसडीएम अंकित कुमार चौकसे, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा, मार्केटिंग बोर्ड के सचिव राम निवास, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


जिले की अनाज मंडी में बाजरे की फसल लेकर आने वाले किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। रविवार शाम तक 2214 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 58076 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई है। खरीद एजेंसियों की तरफ से बाजरे की खरीद की जाएगी।

- रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर


अनाज मंडी से किसानों व आढ़तियों ने बाजरे की खरीद शुरू किए जाने को लेकर जिला उपायुक्त के समक्ष अपनी मांग रखी। जिला उपायुक्त ने सीएम से इस बारे में बात करने की बात कही। बाजरा अधिक आने के चलते मंडी में धान डालने की जगह कम है। इस कारण धान लेकर आने वाले किसान वापस जा रहे हैं। इसके अलावा बाजरे को ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था आढ़तियों की तरफ से की गई है, लेकिन मंडी में पानी की निकासी नहीं है।
- विनोद पूनिया, प्रधान, अनाज मंडी झज्जर

29jjrp20- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में धान की प्राइवेट खरीद करते समय बोली लगाते हुए। संवाद

29jjrp20- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में धान की प्राइवेट खरीद करते समय बोली लगाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed