फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Disilluminato five hours of what was due to fault, jhajjar news

फॉल्ट के चलते पांच घंटे रहे शहर की बत्ती गुल

Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कोसली रोड के पास लाइन में फॉल्ट आने के चलते रविवार को सुबह करीब पांच घंटे तक शहर की सप्लाई बाधित रही। इसके चलते बिजली विभाग के शिकायत केंद्र पर करीब 60 शिकायतें दर्ज की गई। विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक कर शहर की सप्लाई चालू की।
विज्ञापन

हुआ यूं कि कोसली रोड के पास से गुजर रही लाइन में धुंध की वजह से फॉल्ट आ गया। धुंध का पानी इंश्यूलेटर में चला गया और वहां पर ब्लास्ट हो गया। इसके चलते सुबह करीब सवा 6 बजे बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। आपूर्ति को सुचारू करने में निगम के कर्मचारियों को पांच घंटे तक पसीना बहाना पड़ा, तब जाकर फॉल्ट ठीक हुआ और आपूर्ति सुचारु हो सकी। वहीं कुछ देर तक सिटी लाइन में नए पोल लगाए जाने के चलते भी बिजली सप्लाई प्रभावित रही। पांच घंटे तक बिजली सप्लाई ठप्प रहने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि छुट्टी का दिन होने के कारण किसी प्रकार के सरकारी काम में बाधा नहीं आई।
विज्ञापन


पानी सप्लाई हुई प्रभावित
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाने वाली पानी सप्लाई का काम रविवार को पूरी तरह से ठप्प रहा। विभाग की ओर से हर रोज सुबह सप्लाई छोड़ी जाती है लेकिन रविवार को फॉल्ट के चलते बिजली नहीं आने के कारण शहर के लोगों को सप्लाई नहीं दी जा सकी। इसके चलते गृहणियों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। महिलाओं के अनुसार धुंध के सीजन में रविवार को छुट्टी के दिन धूप खिली थी लेकिन पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण वो कपड़े ही नहीं धो सकी। ऐसे में बच्चों को स्कूल ड्रेस के लिए दिक्कत रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, जिसे पता लगते ही कर्मचारियों के द्वारा ठीक करवा दिया गया था। फॉल्ट ज्यादा होने के कारण इसे ठीक करने में ज्यादा समय लग गया।
- उमेद शर्मा, एसडीओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed