{"_id":"622910292ce75a743e4405ef","slug":"dish-and-internet-services-stalled-trouble-jhjhar-news-rtk6406415141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिश और इंटरनेट सेवाएं ठप, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिश और इंटरनेट सेवाएं ठप, परेशानी
विज्ञापन
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली निगम ने एक बार फिर केबल व इंटरनेट संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम की टीमों ने शहर में तीसरी बार बुधवार को डिश व इंटरनेट की केबल काटने का अभियान चलाया। करीब दो घंटे के अभियान में शहर के ज्यादातर हिस्सों में इंटरनेट सेवा ठप हो गई। इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हो गए। इस बार अगर डिश और इंटरनेट संचालकों की ओर से शहर में बिजली के खंभों पर तार लगाए गए तो उनके खिलाफ पुलिस में नियमानुसार मामले दर्ज कराए जाएंगे। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में छह डिश व इंटरनेट संचालक हैं। इनको बिजली के खंभों पर तार न लगाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। उसके बाद भी बिजली के खंभों पर केबल लगाई थी।
शहर में व्यवस्था प्रभावित होने से इंटरनेट से होने वाले कामकाज ठप हो गए। लोग लाइन काटे जाने के बाद विभिन्न इंटरनेट कंपनियों के आपरेटरों के पास व बीएसएनएल में फोन करते रहे, लेकिन वहां से एक ही जवाब मिलता रहा कि बिजली निगम ने केबल काट दी है। उसके बाद कंपनियों के कर्मचारियों ने नए तार बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। बुधवार शाम तक इंटरनेट व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी।
बिजली निगम की तरफ से बिजली के खंभों पर अवैध रूप से लगाई गई केबल काटने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने शहर की बिजली आपूर्ति की मुख्य लाइनों के अधिकांश खंभों से तारों को काटा है। वहीं डिश के तार काटने की वजह से टीवी भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे लोग देश-दुनिया की खबरों से कट गए। अधिकारियों ने बताया कि शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए निगम के खंभों पर से केबल काटी गई हैं। डिश संचालक और इंटरनेट संचालक केबल को बिजली के खंभों पर लगाकर को लोगों के घरों व संस्थानों तक पहुंचा रहे हैं। जो कि बिजली की सुचारू व्यवस्था को प्रभावित करता है। लाइनमैन, बिजली कर्मचारियों को बिजली ठीक करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
- वर्जन
नियमानुसार बिजली निगम के खंभों पर केबल पर लगाना अवैध है। डिश व इंटरनेट संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी अगर वे बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - सौरव, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।