{"_id":"6432ead04a662d413d090915","slug":"disabled-student-who-went-to-bathe-in-the-pond-died-due-to-drowning-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: तालाब में नहाने गए दिव्यांग छात्र की डूबने से मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था साहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: तालाब में नहाने गए दिव्यांग छात्र की डूबने से मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था साहिल
Sun, 09 Apr 2023 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:11 PM IST
सार
जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि गांव बहु में रविवार को 15 वर्षीय साहिल पुत्र उपेंद्र सिंह भी अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए तालाब में उतर गया। तैरना कम आने के कारण वह डूब गया।
विज्ञापन
कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी साथ खड़े परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र में गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार दोपहर एक बजे गांव बहु के तालाब में नहाने के लिए उतरे 15 साल के दिव्यांग किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर झाड़ली पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर एनटीपीसी झाड़ली अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल झज्जर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि गांव बहु में रविवार को 15 वर्षीय साहिल पुत्र उपेंद्र सिंह भी अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए तालाब में उतर गया। तैरना कम आने के कारण वह डूब गया। राहगीरों ने जब किशोर को डूबते देखा तो शोर मचाया। कुछ देर बाद गांव के युवाओं ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
किसी तरह से किशोर को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता उपेंद्र सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
साहिल परिवार में इकलौता बेटा था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। वह सातवीं कक्षा में गांव के ही राजकीय विद्यालय में पढ़ता था। बड़ी बहन की उम्र 13 वर्ष, छोटी बहन की उम्र दो वर्ष है। पिता गांव में ही पल्लेदारी का काम करता है।