फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dirty water is spreading due to sewer blockage in Agrawal Colony, people are troubled

Jhajjar-Bahadurgarh News: अग्रवाल कॉलोनी में सीवर ब्लाक होने से फैल रहा गंदा पानी, लोग परेशान

Thu, 02 Jan 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dirty water is spreading due to sewer blockage in Agrawal Colony, people are troubled
-फोटो 59 : अग्रवाल कॉलोनी की गली नंबर 7 में सीवर ब्लॉक होने से फैला गंदा पानी। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर की अग्रवाल कॉलोनी की गली नंबर 7 में सीवर ब्लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल गलियों से निकलना मुश्किल हो रहा है बल्कि बेहद गंदगी भरा वातावरण हो रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सीवर ब्लॉक होने की समस्या से निजात दिलाई जाए। ताकि वे साफ वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकेें। कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, शिवचरण ने बताया कि कॉलोनी की गली नंबर 7 में इन दिनों लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, क्योंकि कॉलोनी के अधिकतर सीवर पूरी तरह बंद हो चुके हैं और गंदगी बाहर गलियों में फैल रही है। इससे लोगों को गंदगी भरे वातावरण में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यह समस्या कोई एक-दो दिन से नहीं है बल्कि इसे हफ्ता भर हो चुका है। शिकायत विभागीय अधिकारियों को की गई है, लेकिन समस्या को दूर करना अलग, आज तक किसी अधिकारी या कर्मचारी ने यहां आकर भी नहीं देखा है। सीवर के गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध भी लोगों को बीमार कर रही है। कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed