फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Diio claims have turned out to be hollow, the school closed

खोखला निकला डीइओ का स्कूल बंद करवाने का दावा

Wed, 28 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए निजी स्कूलों ने सोमवार की भांति ही मंगलवार को भी कक्षाएं लगाई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को दावा किया था कि मंगलवार को हर बीइओ निजी स्कूलों में चेकिंग अभियान पर जाएगा और अगर कोई स्कूल खुला मिला तो स्कूल की छुट्टी करवाई जाएगी। अमर उजाला ने शिक्षा अधिकारी के दावे की पड़ताल की तो यह दावा बिलकुल खोखला नजर आया। इतना ही नहीं जिन अधिकारियों के द्वारा डीइओ चेकिंग अभियान चलवाने की बात कर रहे थे, उन्होंने तो साफ मना कर दिया कि डीइओ ने उन्हें ऐसा कोई आदेश नहीं दिया, अगर आदेश मिलता तो वे जरूर स्कूलों में चेकिंग के लिए जाते। इससे साफ हो गया है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी ही प्रदेश सरकार के आदेशों की पालना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

ये हैं आदेश
प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार 25 दिसंबर से 8 जनवरी 2017 तक सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके लिए विभाग के निदेशालय से बाकायदा पत्र भी जारी कर दिया गया है। लेकिन हकीकत ये है कि केवल सरकारी स्कूलों में ही यह सरकारी आदेश माना जा रहा है। जिले के 70 फीसदी से अधिक निजी स्कूूल इन आदेशों की अवहेलना कर अब भी कक्षाएं लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को चेकिंग के सवाल पर कुछ इस तरह मिले शिक्षा अधिकारियों के जवाब
1. नहीं मैंने कोई चेकिंग नहीं की, मैं तो आज मीटिंग में था। चंडीगढ़ कोर्ट केस के लिए बुधवार को जाना है, उसमें बिजी था। कौन सा स्कूल खुला है?
- विरेंद्र सांगवान, बीइओ, झज्जर।
2. नहीं मैंने कोई स्कूल चैक नहीं किया। किसी का कोई मेसेज ही नहीं आया कि कौन-सा स्कूल खुला है। इसलिए मैंने कोई स्कूल चैक नहीं किया।
- सतेंद्र जाखड़, बीइओ, साल्हावास।
3. सभी निजी स्कूल वालों को वाट्सअप और मेल पर पत्र जारी किया है कि स्कूल बंद रखें। वे आज बाहर थे, इसलिए उन्होंने कोई स्कूल चैक नहीं किया।
- विरेंद्र नारा, बीइइओ, बेरी।
4. मैंने कोई निजी स्कूल नहीं चेक किया, क्योंकि ऐसा कोई आदेश नहीं मिला। अगर आदेश आए तो जरूर चेकिंग अभियान चलाएंगे। अगर कोई चेक करवाना हो तो कर देंगे।
- कशमीर सुहाग, बीइइओ, मातनहेल।


सीधे सवालों में जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच की सफाई
सवाल-आज आपके बीइओ ने कितने स्कूलों को चेक किये ?
जवाब- ब्यौरा मांग रखा है, बाद में पता लगेगा कितने किए हैं।
सवाल- आपके किसी भी बीइओ ने कोई स्कूल चेक नहीं किया आज?
जवाब -दोबारा से रिमाइंडर निकाल देता हूं।
सवाल -आपके अधिकारियों का कहना है कि लैटर नहीं मिला?
जवाब -लैटर निकालने का क्या जरूरत है, डायरेक्टर के आदेश काफी नहीं हैं क्या
सवाल- आपके ब्लाक अधिकारी कह रहे हैं कि आदेश मिलते तो जरूर चेकिंग करते?
जवाब- डायरेक्टर ने कैलेंडर छाप दिया, मेरे आदेश डायरेक्टर से बड़े नहीं हैं।
सवाल- अब क्या रहेगा आपका चेकिंग अभियान
जवाब- सभी को फोन पर आदेश दूंगा।

वर्जन
सरकारी आदेशों की पालना के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से बात की जाएगी। आदेशों का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नरहरि बांगड़, एडीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed