फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Different activities will be organized under Joyful Saturday

Jhajjar-Bahadurgarh News: जाॅयफुल सेटरडे के तहत होंगी अलग-अगल एक्टिविटी

Thu, 21 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Different activities will be organized under Joyful Saturday
झज्जर। राजकीय स्कूलों में बालवाटिका से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हर शनिवार को जाॅयफुल सेटरडे के तहत अलग-अगल गतिविधियों करवाई जाएंगी। इसके तहत रस्साकशी, सोचो और कहानी बनाओ, सामूहिक चित्रण जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य, जिला परियोजना समन्वयक व एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूलों में हर शनिवार को जाॅयफुल सेटरडे के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी। निदेशालय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के नैतिक मूल्य से युक्त सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास की बात की जाती है। नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इन बातों को आधार मानकर राजकीय स्कूलों में जाॅयफुल सेटेरडे की शुरुआत की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के सॉफ्ट स्किल, लाइफ स्किल व नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


फोटो ग्रुप में करने होंगे सांझा
पत्र में कहा है कि अगर शनिवार के दिन सभी विद्यार्थियों के लिए गतिविधियां पूरी नहीं करवाई जा सके तो अगले शनिवार के दिन इन गतिविधियों को करवाया जाए। सभी स्कूल समय-समय पर कार्यक्रम की फोटो साेशल मीडिया व राज्य व जिला स्तर के व्हाट्सएप ग्रुप में सांझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय स्कूलों में बालवाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए जाॅयफुल सेटरडे के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होंगे।
- डॉ. सुदर्शन पूनिया, जिला एफएलएन कोर्डिनेटर, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article